डब्ल्यूपीएल 2024 की नीलामी में कुल 165 खिलाड़ी होंगी शामिल, 5 टीमों में 30 स्पॉट हैं खाली
विमेन्स प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2024 के लिए 9 दिसंबर को मुंबई में होने वाली नीलामी में कुल 165 खिलाड़ी शामिल होंगी। बीसीसीआई ने बताया कि 165 खिलाड़ियों में से 104 खिलाड़ी भारतीय हैं जबकि 61 विदेशी खिलाड़ी हैं। बीसीसीआई के मुताबिक, 5 टीमों में अधिकतम 30 स्लॉट खाली हैं जिनमें से 9 स्पॉट विदेशी खिलाड़ियों के लिए रिज़र्व हैं।
read more at हिन्दुस्तान


