डब्ल्यूपीएल से पहले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ लैनिंग बनीं दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान
पहली बार होने वाली विमेन्स प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ मेग लैनिंग को कप्तान और भारतीय बल्लेबाज़ जेमिमा रॉड्रिग्स को उप-कप्तान नियुक्त किया है। गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया ने लैनिंग के नेतृत्व में 4 बार महिला टी20 विश्व कप का खिताब जीता है। लैनिंग ने 132 टी20I मैचों में 3,405 रन बनाए हैं।
read more at NewsBytes हिन्दी


