डब्ल्यूपीएल से पहले गुजरात जायंट्स ने ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी को बनाया अपना कप्तान
विमेन्स प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) की फ्रैंचाइज़ी गुजरात जायंट्स ने ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर व बल्लेबाज़ बेथ मूनी को अपना कप्तान नियुक्त किया है। इसके अलावा गुजरात जायंट्स ने भारतीय ऑल-राउंडर स्नेह राणा को अपना उप-कप्तान बनाया है। गौरतलब है, मूनी की 74 रनों (53 गेंद) की नाबाद पारी के चलते ऑस्ट्रेलिया ने लगातार तीसरी बार आईसीसी महिला टी20 विश्व कप जीता है।
read more at NewsBytes हिन्दी


