डमरू-शंख बजाया, आरती उतारी और अगले ही पल भोले बाबा के मंदिर में हो गई पुजारी की मौत
रांची में संध्या आरती के दौरान एक मंदिर के पुजारी आचार्य रजनीकांत मिश्रा की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वह कुछ सेकंड पहले डमरू और शंख बजाकर भगवान शंकर की आरती कर रहे थे तभी अचानक सीने में दर्द उठा और वह गिर पड़े। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
read more at TV9 भारतवर्ष


