डर मुझे भी लगा फासला देखकर, पर मैं बढ़ता गया रास्ता देखकर: राहुल गांधी को लेकर खरगे
श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) में 'भारत जोड़ो यात्रा' के समापन कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को अपने भाषण की शुरुआत में राहुल गांधी के लिए एक कविता पढ़ी। उन्होंने कहा, "डर मुझे भी लगा फासला देखकर, पर मैं बढ़ता गया रास्ता देखकर। खुद-ब-खुद मेरे नज़दीक आती गई, मेरी मंज़िल मेरा हौसला देखकर।" बकौल खरगे, कश्मीर के लोग उदार हैं।
read more at YouTube


