डायपर बदलने की जगह टेनिस खेलना चाहूंगी: मां बनने के 16 माह बाद वापसी करने वाली ओसाका
पूर्व नंबर 1 टेनिस खिलाड़ी जापान की नाओमी ओसाका ने बेटी के जन्म के 16 माह बाद वापसी की है। उन्होंने 'बेटी को सुलाने और मैच खेलने में से क्या आसान है' सवाल पर कहा, "शाई (बेटी) को सुलाना आसान काम नहीं...इसलिए डायपर बदलने की जगह मैं टेनिस चुनना पसंद करूंगी।" ओसाका की बेटी का जन्म जुलाई-2022 में हुआ था।


