डायमंड लीग ट्रॉफी जीतने वाले पहले भारतीय बने नीरज चोपड़ा के थ्रो का वीडियो आया सामने
ऐथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने डायमंड लीग ट्रॉफी जीतने वाले पहले भारतीय बने ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा के ऐतिहासिक थ्रो का वीडियो शेयर किया है। फेडरेशन ने ट्वीट किया, "नीरज ने इस बार...देश को 24 कैरेट का डायमंड गिफ्ट किया है।" 24 वर्षीय नीरज ने 88.44 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ डायमंड लीग फाइनल जीता था।
read more at Twitter


