डालमिया भारत ₹5,666 करोड़ में जेपी समूह के सीमेंट कारोबार का करेगी अधिग्रहण: साझा बयान
डालमिया भारत ने जे.पी. समूह की प्रमुख कंपनी जयप्रकाश असोसिएट्स लिमिटेड और उसकी सहायक कंपनियों से क्लिंकर, सीमेंट और पावर प्लांट्स कारोबार को ₹5,666 करोड़ में अधिग्रहण करने का एलान किया है। डालमिया ने रेग्युलेटरी फाइलिंग में बताया कि कंपनी ने अधिग्रहण के लिए बाइंडिंग फ्रेमवर्क अग्रीमेंट किया है। जे.पी. असोसिएट्स की सालाना सीमेंट उत्पादन क्षमता 94 लाख टन है।
read more at YourStory हिंदी


