डिंपल यादव संग राजभर की एडिटेड फोटो शेयर कर शख्स ने की आपत्तिजनक टिप्पणी; केस दर्ज
सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी व सांसद डिंपल यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में एक शख्स के खिलाफ बलिया (उत्तर प्रदेश) में एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी ने डिंपल के साथ सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर की एडिटेड तस्वीर शेयर की थी। बकौल पुलिस, आरोपी की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है।
read more at हिन्दुस्तान


