डिजिटल मनी पर काम कर रही है मेटा; कर्मचारियों ने इसे 'ज़क बक्स' नाम दिया: रिपोर्ट
फाइनेंशियल टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फेसबुक और इंस्टाग्राम की पेरेंट कंपनी मेटा डिजिटल मनी पर काम कर रही है और इसके कर्मचारी आपस में इसे 'ज़क बक्स' बुलाते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, 'ज़क बक्स' के क्रिप्टोकरेंसी होने की संभावना नहीं है। बकौल रिपोर्ट, "मेटा इन-ऐप टोकन पेश करने की दिशा में बढ़ रही है जिसे कंपनी नियंत्रित करेगी।"
read more at Moneycontrol


