डिप्रेशन में चली गई थी, 3 फिल्मों से निकाल दिया गया था: नाक की गलत सर्जरी पर प्रियंका चोपड़ा
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपनी नाक की गलत सर्जरी को लेकर कहा है, "वह बुरा दौर था...मेरा चेहरा पूरी तरह से अलग दिख रहा था...बहुत बुरे डिप्रेशन में चली गई थी।" बकौल प्रियंका, उन्हें 3 फिल्मों से निकाल दिया गया था। ऐक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने डॉक्टर के सुझाव पर नेज़ल कैविटी में पॉलीप हटवाने के लिए सर्जरी करवाई थी।
read more at ABP न्यूज़


