डिश टीवी के चेयरमैन जवाहर गोयल ने बोर्ड से दिया इस्तीफा, कंपनी के शेयर करीब 10% बढ़े
डायरेक्ट-टू-होम ऑपरेटर डिश टीवी ने सोमवार को एक रेग्युलेटरी फाइलिंग में कहा, "चेयरमैन जवाहर लाल गोयल ने कंपनी के निदेशक मंडल और उसकी समितियों से 19 सितंबर को कामकाजी समय के बाद से अपना इस्तीफा दे दिया है।" गोयल के इस्तीफे के एलान के बाद कंपनी के शेयर्स लगभग 10% (9.77%) की वृद्धि के साथ ₹16.85 पर बंद हुए।
read more at Moneycontrol हिन्दी


