डिज़ाइनर हम दक्षिण भारत के ऐक्टर्स को अपने कपड़े नहीं देते थे, कहते थे- आप कौन हैं?: समांथा
ऐक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु ने कहा है कि एक समय था जब उन्हें और दक्षिण भारत के ऐक्टर्स को सम्मान नहीं मिलता था। उन्होंने कहा, "डिज़ाइनर अपने कपड़े देने से इनकार कर देते थे...कहते थे- 'आप कौन हैं? साउथ ऐक्टर?'...लेकिन हम काफी आगे आ चुके हैं।" समांथा ने कहा, "अब हम उस मुकाम पर पहुंच चुके हैं...जहां होना चाहिए था।"


