डिज़्नी से टाटा प्ले में 30% हिस्सेदारी खरीदेगा टाटा ग्रुप: रिपोर्ट
ब्लूमबर्ग के अनुसार, वॉल्ट डिज़्नी ने टाटा प्ले में अपनी करीब 30% हिस्सेदारी $1 बिलियन के मूल्यांकन पर टाटा ग्रुप को बेचने का फैसला किया है। डिज़्नी से हिस्सेदारी खरीदने के बाद टाटा ग्रुप का टाटा प्ले पर पूर्ण नियंत्रण होगा। इससे पहले डिज़्नी ने अपनी भारतीय इकाई को वायकॉम18 मीडिया के साथ विलय करने को लेकर समझौता किया था।
read more at हिन्दुस्तान


