Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

डीआरडीओ की उच्च प्राथमिकता वाली 55 में से 23 परियोजनाओं में हुई देरी: सरकार

short by शिव / on Tuesday, 14 March, 2023
केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने राज्यसभा में बताया है कि रक्षा अनुसंधान व विकास संगठन (डीआरडीओ) में मिसाइलों, युद्ध वाहनों आदि से जुड़ी उच्च प्राथमिकता वाली 55 परियोजनाएं चल रही हैं। उन्होंने बताया कि 55 में से 23 परियोजनाएं तय समय में पूरी नहीं हो पाई हैं। बकौल भट्ट, देरी के कारण 9 परियोजनाओं का खर्च बढ़ा है।