डीआरडीओ के प्रमुख नियुक्त हुए डॉक्टर समीर वी. कामत कौन हैं?
प्रतिष्ठित वैज्ञानिक समीर वी. कामत को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। डॉक्टर कामत वर्तमान में डीआरडीओ के 'नेवल सिस्टम्स ऐंड मटीरियल्स' के डीजी हैं और वह जी. सतीश रेड्डी की जगह लेंगे। उन्होंने आईआईटी खड़गपुर से बी.टेक (ऑनर्स) किया और अमेरिका की ओहायो स्टेट यूनिवर्सिटी से पीएचडी की डिग्री हासिल की है।
read more at Times Now


