डीजीसीए ने दिए स्पाइसजेट की फ्लाइट के भीषण टर्बुलेंस में फंसने की घटना की जांच के आदेश
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने मुंबई से दुर्गापुर जा रही स्पाइसजेट की एक फ्लाइट के लैंडिंग के दौरान भीषण टर्बुलेंस में फंसने की घटना की जांच का आदेश दिया है। डीजीसीए के एक अधिकारी ने बताया कि जांच करने और जल्द-से-जल्द रिपोर्ट जमा करने के लिए एक टीम का गठन किया गया है। हादसे में कई यात्री घायल हुए थे।
read more at ANI


