डीविलियर्स ने आरसीबी हॉल ऑफ फेम में शामिल किए जाने के बाद लिखा नोट, कहा- आंखें भर आई थीं
ए.बी. डीविलियर्स ने आरसीबी हॉल ऑफ फेम में शामिल किए जाने के बाद इंस्टाग्राम पर नोट लिखा है। उन्होंने कहा, "दर्शकों से खचाखच भरे चिन्नास्वामी स्टेडियम में ड्रेसिंग रूम की बालकनी से उतरते वक्त मेरी आंखें भर आई थीं।" डीविलियर्स ने आगे कहा, "मेरे द्वारा 2003 से भारत में बिताई गईं सारी यादें एकदम से मेरे सामने आ गईं।"
read more at हिन्दुस्तान


