डूबने से मरने वाले शख्स को ज़िंदा करने के लिए पेड़ पर उल्टा लटकाया गया, लगाए गए धार्मिक नारे
गुना (मध्य प्रदेश) में नदी में डूबकर एक शख्स की मौत के बाद ग्रामीणों द्वारा उसे ज़िंदा करने के लिए पुलिस के सामने पेड़ पर उल्टा लटकाकर धार्मिक नारे लगाने का वीडियो सामने आया है। बकौल पुलिस, ग्रामीणों ने शख्स के शरीर से पानी निकालने के लिए ऐसा किया। वहीं, पुलिस के दखल के बाद मृतक पेड़ से उतारा गया।
read more at हिन्दुस्तान


