डेब्यू फिल्म जोश के खत्म होने से पहले दर्शक थिएटर से जाने लगे थे, डर गया था: नागा चैतन्य
अभिनेता नागा चैतन्य ने कहा है कि वह अपनी फिल्मों की ओपनिंग पर कभी सिनेमाघर में नहीं जाते हैं। उन्होंने बताया, "मेरी डेब्यू फिल्म जोश के लिए थिएटर गया था...फिल्म के अंत में, लोग उठकर बाहर निकलने लगे...इस अनुभव ने मुझे डरा दिया।" बकौल ऐक्टर, "मुझे लगा...मैं यहां लोगों के मनोरंजन के लिए हूं लेकिन...ऐसा कर पाने में असमर्थ हूं।"
read more at Hindustan Times


