डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष बनाए गए
कांग्रेस ने राज्य सभा सांसद डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह को तत्काल प्रभाव से बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। सिंह इस पद पर बिहार विधान परिषद के सदस्य मदन मोहन झा का स्थान लेंगे। इससे पहले सिंह 2004 से 2009 के बीच लोकसभा के सदस्य व राज्य सरकार में स्वास्थ्य मंत्री भी रह चुके हैं।
read more at लेटेस्टली


