डॉक्टर को मुक्का मारती मिज़ोरम के सीएम की बेटी का वीडियो सामने आया, सीएम ने मांगी माफी
मिज़ोरम के मुख्यमंत्री ज़ोरमथांगा ने एक डॉक्टर को मुक्का मारती उनकी बेटी मिलरी छंगते का वीडियो सामने आने के बाद इंस्टाग्राम पर माफी मांगी है। चर्म रोग के डॉक्टर ने छंगते से कहा कि उन्हें अपॉइंटमेंट लेकर क्लीनिक आना चाहिए था। बकौल मुख्यमंत्री, वह अपनी बेटी के आचरण का समर्थन नहीं करते और उन्होंने डॉक्टर से मिलकर माफी मांगी है।


