Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

डॉक्टर से ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक कर रही दिल्ली की महिला से हुई ₹61,000 की साइबर ठगी

short by पीयूषा शर्मा / on Friday, 10 March, 2023
दिल्ली के दरियागंज में डॉक्टर से ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक कर रही महिला से ₹61,000 की साइबर ठगी हो गई। बकौल 'एएनआई', डॉक्टर के नंबर पर फोन करने के बाद महिला के पास फोन आया और उसे ₹5 डोनेट करने का लिंक मिला। लिंक खोलने के कुछ देर बाद उसके खाते से पहले ₹51,900 और फिर ₹10,000 निकाल लिए गए।