डॉनल्ड ने 1997 में द्रविड़ को स्लेज करने को लेकर उनसे मांगी माफी, भारतीय कोच ने दी प्रतिक्रिया
पूर्व दक्षिण अफ्रीकी पेसर ऐलन डॉनल्ड ने 1997 के एक वनडे मैच में पूर्व भारतीय कप्तान व मौजूदा मुख्य भारतीय कोच राहुल द्रविड़ को स्लेज करने को लेकर माफी मांगते हुए उनके साथ डिनर करने की इच्छा जताई है। डॉनल्ड के बयान पर एक इंटरव्यू में प्रतिक्रिया देते हुए द्रविड़ हंसते हुए दिखे। उन्होंने कहा, "बिल्कुल...मैं इसके लिए तैयार हूं।"
read more at Hindustan Times


