ड्रग्स स्कैम का शिकार होने से बचीं सोनी राज़दान, शेयर किया नोट
ऐक्ट्रेस सोनी राज़दान हाल में ड्रग्स स्कैम का शिकार होने से बचीं। उन्होंने बताया, "किसी ने दिल्ली कस्टम का अधिकारी बनकर मुझसे कहा कि मैंने गैर-कानूनी ड्रग्स ऑर्डर किए हैं...उसने मेरा आधार कार्ड नंबर मांगा...मैंने अपनी जानकारी शेयर नहीं की।" उन्होंने कहा, "कोई भी इससे डर सकता है...इस तरह की कॉल आने से कन्फ्यूज़ होना बहुत आसान है, सावधान रहें।"
read more at News18 हिंदी


