ड्राइवर की अभद्रता व अधूरी ट्रिप के लिए हैदराबाद में ओला को मिला ग्राहक को ₹1 लाख देने का आदेश
हैदराबाद में कंज़्यूमर फोरम ने ओला को एक ग्राहक को ₹1 लाख का हर्जाना देने का आदेश दिया है। दरअसल, ग्राहक ने आरोप लगाया था कि ड्राइवर ने उससे अभद्रता कर उसे बीच रास्ते में कैब से उतार दिया था। बकौल ग्राहक, ओला की कैब गंदी थी और ड्राइवर ने एसी चलाने से भी इनकार किया था।
read more at Times Now


