ड्राइवर व यात्री द्वारा रेप की कोशिश करने पर पंजाब में चलते ऑटोरिक्शा से कूदी नर्स
पंजाब के मोहाली में हाल ही में एक ऑटोरिक्शा ड्राइवर और एक यात्री द्वारा रेप की कोशिश किए जाने के बाद महिला नर्स चलते ऑटोरिक्शा से नीचे कूद गई। पुलिस ने बताया कि यह घटना 13-14 दिसंबर की रात की है और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बकौल पुलिस, ऑटोरिक्शा को भी ज़ब्त कर लिया गया है।


