ड्राफ्ट शेड्यूल के अनुसार, कौनसे 5 भारतीय शहर विश्व कप में पाक के मैचों की करेंगे मेज़बानी?
बीसीसीआई द्वारा तैयार किए गए वनडे विश्व कप 2023 के शुरुआती ड्राफ्ट शेड्यूल के अनुसार, विश्व कप के लीग चरण में पाकिस्तान के मैच 5 शहरों में खेले जाएंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, पाकिस्तान अपने मैच अहमदाबाद, हैदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई और कोलकाता में खेलेगा। वहीं, 15 अक्टूबर को अहमदाबाद में पाकिस्तान का सामना भारत से होगा।
read more at ESPNcricinfo हिंदी


