Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

तेंदुए ने लखनऊ में पुलिस से झटकी बंदूक, पंजा मारकर गिराया ड्रोन; वीडियो हुआ वायरल

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Thursday, 13 February 2025
लखनऊ के एक मैरिज लॉन में बुधवार रात शादी समारोह के दौरान तेंदुआ घुसने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम द्वारा उसे पकड़ने की कोशिश के दौरान तेंदुए ने एक जवान पर झपट्टा मारकर उसकी बंदूक गिरा दी। वहीं, पकड़े जाने से पहले तेंदुए ने ड्रोन कैमरे को भी पंजा मारकर गिरा दिया।