तेज प्रताप यादव कर सकते हैं नई पार्टी का एलान: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के अनुसार, बिहार के पूर्व मंत्री व आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव पार्टी व परिवार से निकाले जाने के बाद जल्द ही नई पार्टी का एलान कर सकते हैं। बकौल रिपोर्ट्स, इसके लिए वह शुक्रवार शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं। इससे पहले एक कार्यक्रम में वह नए झंडे का इस्तेमाल करते दिखे थे।
read more at हिन्दुस्तान


