तेज प्रताप यादव ने बिहार चुनाव के लिए जारी की 21 उम्मीदवारों की लिस्ट, खुद महुआ से लड़ेंगे
तेज प्रताप यादव की पार्टी 'जनशक्ति जनता दल' ने सोमवार को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। तेज प्रताप, वैशाली की महुआ विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगे। वहीं, पार्टी ने पटना साहिब से मीनू कुमारी, जगदीशपुर से नीरज राय, वजीरगंज से प्रेम कुमार और माधेपुर से संजय यादव को टिकट दिया है।
read more at इंडिया टीवी


