Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ताजमहल परिसर में सिगरेट पीते शख्स का वीडियो आया सामने, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

short by प्रियंका तिवारी / on Tuesday, 11 March 2025
आगरा (यूपी) में स्थित ताजमहल के अंदर एक शख्स के सिगरेट पीने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसके बाद से ताजमहल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। बकौल रिपोर्ट्स, ताजमहल की सुरक्षा में पहले भी चूक हुई है जहां एक शख्स ने प्रतिबंधित क्षेत्र में देर तक फोन पर किसी से बातचीत की थी।