यूपी में तोता गायब होने पर परिवार ने लगाए पोस्टर, रखा ₹50000 का इनाम
कन्नौज (उत्तर प्रदेश) के छिबरामऊ में 14 साल पुराना पालतू तोता अचानक घर से उड़ गया जिसके बाद मालिक ने उसकी तलाश में पूरे शहर में पोस्टर लगवा दिए। वहीं, तोते को सही-सलामत लौटाने पर ₹50,000 और सही जानकारी देने पर ₹10,000 इनाम घोषित किया गया है। परिवार को तोता 2012 में घायल अवस्था में मिला था।
read more at Tv9hindi


