तूफानी तेज़ी के साथ बंद हुआ शेयर बाज़ार
बीएसई का सेंसेक्स और एनएसई का निफ्टी शुक्रवार को तूफानी तेज़ी के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 1330.96 अंक चढ़कर 80,436.84 अंक पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 397.40 अंक बढ़कर 24,541.15 अंक पर बंद हुआ। गौरतलब है कि सेंसेक्स पर सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से 29 कंपनियों के शेयरों में तेज़ी रही और सर्वाधिक तेज़ी टेक महिंद्रा के शेयरों में रही।
read more at हिन्दुस्तान


