तैमूर मुझसे पूछता है कि 'क्या मैं मशहूर हूं?', मैंने उससे कहा- 'नहीं, मैं फेमस हूं': करीना कपूर
अभिनेत्री करीना कपूर ने बताया है कि उनका बेटा तैमूर उनसे पूछता है कि 'क्या मैं मशहूर हूं? पैपराज़ी मेरा पीछा क्यों करते रहते हैं?' उन्होंने बताया, "मैंने इस पर बेटे से कहा- 'नहीं तुम मशहूर नहीं हो, मैं मशहूर हूं, तुमने कुछ नहीं किया है'।" उन्होंने बताया, "फिलहाल बेटे के दिमाग में फिल्म नहीं हैं, केवल फुटबॉल है।"
read more at Hindustan Times


