Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

तिमाही नतीजों के बाद टूटे बजाज फाइनेंस के शेयर, जानिए ब्रोकरेज ने क्या दिए टारगेट

short by Aakanksha / on Tuesday, 11 November 2025
बजाज फाइनेंस लिमिटेड के शेयर मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 7% तक टूट गए। यह गिरावट कंपनी के सितंबर तिमाही के नतीजों के बाद आई है। ब्रोकरेज फर्म CLSA ने इसके शेयर पर 'आउटपरफॉर्म' की रेटिंग बरकरार रखते हुए इसे ₹1,200 का टारगेट दिया जबकि जेफरीज़ ने 'बाय' रेटिंग देते हुए ₹1,270 का टारगेट तय किया है।