Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

त्योहारों के बीच साइबर क्राइम से बचने के लिए सरकार ने जारी किए दिशानिर्देश

short by प्रियंका तिवारी / on Thursday, 31 October, 2024
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (सीईआरटी-इन) ने त्योहारों के बीच ऑनलाइन शॉपिंग के समय साइबर क्राइम से बचने के लिए दिशानिर्देश व सुझाव जारी किए हैं। सीईआरटी-इन ने कहा, "ऑनलाइन शॉपिंग के समय वेबसाइट की प्रमाणिकता जांचें, प्रोडक्ट और सेलर को मिले रिव्यूज़ पढ़ें, ब्राउज़र और सार्वजनिक डिवाइस पर बैंकिंग क्रेडेंशियल ना रखें।"