त्योहारी सीज़न के बीच चीनी पर सरकार का बड़ा फैसला, 31 दिसंबर तक के लिए मिली राहत
केंद्र सरकार ने त्योहारों में चीनी की कीमतें नियंत्रित रखने के लिए 10 लाख मीट्रिक टन कच्ची चीनी के शुल्क-मुक्त आयात की समय-सीमा 31 दिसंबर तक बढ़ा दी है। इससे पहले यह सीमा 31 अक्टूबर तक थी। इसके अलावा, जमाखोरी रोकने के लिए व्यापारियों के लिए चीनी स्टॉक रखने की सीमा भी घटाकर 1,000 क्विंटल कर दी गई है।
read more at हिन्दुस्तान


