Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

तुर्किए के रिसॉर्ट में भीषण आग लगने से 10 लोगों की हुई मौत, 32 लोग झुलसे

short by प्रियंका वर्मा / on Tuesday, 21 January 2025
तुर्किए के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में बने एक रिसॉर्ट में भीषण आग लगने से 10 लोगों की मौत हो गई है और 32 अन्य लोग झुलस गए हैं। गवर्नर अब्दुलअज़ीज़ आयदीन ने बताया है कि आग लगने के बाद घबराहट के चलते इमारत से कूदने की वजह से 2 लोगों की मौत हुई है। रिसॉर्ट में करीब 234 मेहमान ठहरे थे।