Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ताली बजाने व नाचने से सफलता नहीं मिलेगी: डॉक्टरों की हड़ताल पर TMC विधायक

short by आकांक्षा / on Monday, 16 September, 2024
पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के विधायक तापस चटर्जी ने डॉक्टरों की हड़ताल पर कहा है, "ताली बजाने और डिस्को की धुन पर नाचने से कोई भी आंदोलन सफल नहीं होगा।" उन्होंने कहा, "एक सच्चा आंदोलन अधिक गंभीर गतिविधियों से चिह्नित होता है।" गौरतलब है, कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के हत्या-रेप को लेकर डॉक्टर हड़ताल पर हैं।