Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

तेलंगाना के गांव की लड़की की लग गईं 3 सरकारी नौकरियां

short by Monika sharma / on Saturday, 30 November, 2024
भद्राद्री कोठागुडम (तेलंगाना) के दम्मापेटा गांव की भोगी सम्मक्का की 3 सरकारी नौकरियां लग गई हैं। सम्मक्का ने इसके लिए कोई कोचिंग नहीं ली। वह तेलंगाना राज्य लोक सेवा आयोग से अंग्रेज़ी जूनियर लेक्चरर, ग्रुप-IV परीक्षा पास कर जूनियर असिस्टेंट और तेलंगाना राज्य पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षा पास कर सिविल पुलिस कॉन्स्टेबल के रूप में चुनी गई हैं।