तेलंगाना में चलती ट्रेन के स्लीपर कोच में लगी आग, जान बचाने के लिए ट्रेन से कूदे यात्री
तेलंगाना के अलेर रेलवे स्टेशन के पास रविवार सुबह चलती चारमीनार एक्सप्रेस ट्रेन के स्लीपर कोच में अचानक आग लग गई। कोच से निकलते धुएं को देखकर यात्रियों में हड़कंप मच गया और लोग जान बचाने के लिए ट्रेन से कूदने लगे। इस घटना में किसी के भी हताहत होने या गंभीर रूप से घायल होने की खबर नहीं है।
read more at TV9 भारतवर्ष


