तेलंगाना में फार्मा यूनिट के रिऐक्टर में धमाका, 2 की मौत और 9 घायल
तेलंगाना के यदाद्री भुवनगिरी ज़िले में शुक्रवार रात एक फार्मास्युटिकल कंपनी के रिऐक्टर में धमाका होने से 2 कर्मचारियों की मौत हो गई और 9 अन्य घायल हो गए। कर्मचारियों के शिफ्ट बदलने के दौरान यूनिट में आग लग गई। दमकलकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
read more at दिप्रिंट


