तेलंगाना में लोगों ने चोर को खंभे से बांधने के बाद खिलाया खाना, फिर पुलिस को सौंपा
तेलंगाना के नलगोंडा ज़िले के येलारेड्डीगुडेम गांव में ग्रामीणों ने एक चोर को पकड़ने के बाद उसे खंभे से बांधकर पीटा और फिर उसे खाना खिलाया। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। इसके बाद ग्रामीणों ने चोर को पुलिस के हवाले कर दिया। चोर ने पुलिस को बताया कि वह पहली बार चोरी के आरोप में पकड़ा गया है।
read more at लेटेस्टली


