तेलंगाना सरकार ने अदाणी ग्रुप के ₹100 करोड़ लौटाए, कौशल यूनिवर्सिटी के लिए था फंड
तेलंगाना की कांग्रेस सरकार ने अमेरिका में अदाणी ग्रुप पर लगे रिश्वतखोरी के आरोपों के बाद कंपनी को ₹100 करोड़ का फंड लौटा दिया है। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा कि उन्होंने अदाणी ग्रुप सहित किसी भी संगठन से यंग इंडिया स्किल यूनिवर्सिटी के लिए कोई पैसा नहीं लिया। उन्होंने कहा, "अदाणी ग्रुप ने हमें ₹100-करोड़ की पेशकश की थी।
read more at हिन्दुस्तान


