Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

तिलक वर्मा बने लगातार 3 T20 शतक जड़ने वाले इतिहास के पहले क्रिकेटर

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Saturday, 23 November, 2024
तिलक वर्मा टी20 क्रिकेट में लगातार 3 शतक लगाने वाले इतिहास के पहले क्रिकेटर बन गए हैं। भारत के लिए पिछले 2 टी20I मैचों में 107* और 120* रन बनाने वाले तिलक ने शनिवार को मेघालय के खिलाफ सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी मैच में हैदराबाद के लिए 51 गेंदों पर शतक जड़ा। वह 67 गेंदों पर 151-रन बनाकर आउट हुए।
read more at BCCI