त्वचा को गोरा करने वाली क्रीम कैसे पहुंचा सकती है किडनी को नुकसान?
एक स्टडी में त्वचा को गोरा करने वाली क्रीम में मर्करी की अत्यधिक मात्रा की पुष्टि हुई। मर्करी जब स्किन से एब्ज़ॉर्ब होता है तो किडनी तक पहुंचकर उसके फिल्ट्रेशन तंत्र के स्पेसिफिक कम्पोनेंट से जुड़ जाता है। इससे ऐंटीबॉडीज़ का प्रोडक्शन ट्रिगर होता है जो किडनी में मौजूद प्रोटीन को टार्गेट करता है जिससे किडनी डैमेज हो सकता है।


