Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

त्वचा व मांसपेशियों को अस्थाई तौर पर पारदर्शी बना सकते हैं खाने में डाले जाने वाले रंग: शोध

short by Monika sharma / on Saturday, 7 September, 2024
स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के एक शोध में पाया गया है कि खाने में इस्तेमाल होने वाले रंग, त्वचा और मांसपेशियों को अस्थाई तौर पर पारदर्शी बना सकते हैं। एक चूहे के पेट में टार्ट्रेज़िन लगाने के बाद शोधकर्ताओं को उसका लिवर, आंतें और ब्लैडर दिखने लगा। चूहे के सिर पर रंग लगाने पर उसके मस्तिष्क की नसें तक दिख रही थीं।
read more at Stanford