Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

तीसरी बार मोदी सरकार बनने के बाद से 25 से ज़्यादा रेल हादसे हुए: बांद्रा भगदड़ पर राउत

short by अपर्णा / on Sunday, 27 October, 2024
मुंबई में आज (रविवार) सुबह बांद्रा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के बीच मची भगदड़ को लेकर शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा है, "क्या इसके लिए रेल मंत्री (अश्विनी वैष्णव) ज़िम्मेदार नहीं हैं।" वहीं, उन्होंने कहा कि जबसे तीसरी बार मोदी सरकार बनी है तबसे 25 से ज़्यादा रेल हादसे हुए हैं और सैकड़ों लोग मारे गए हैं।
read more at ANI