Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

तकनीकी खराबी के चलते असफल रहा इसरो के अर्थ ऑब्ज़र्वेशन सैटेलाइट का लॉन्च

short by रौनक राज / on Thursday, 12 August 2021
इसरो ने गुरुवार को बताया कि क्रायोजेनिक इंजन में आई तकनीकी खराबी के चलते जीएसएलवी-एफ10/ईओएस-03 (अर्थ ऑब्ज़र्वेशन सैटेलाइट) का लॉन्च असफल हो गया है। इसरो ने बताया कि पहले और दूसरे चरण का प्रदर्शन सामान्य रहा था। गौरतलब है कि श्रीहरिकोटा (आंध्र प्रदेश) स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से गुरुवार सुबह 5:43 बजे इसे लॉन्च किया गया था।
read more at Twitter